कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक, नए केस कम हुए, मौतों में उतार-चढ़ाव, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक, नए केस कम हुए, मौतों में उतार-चढ़ाव, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में तबाही मचा रही है। इस संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। हालांकि आज कोरोना वायरस के नए मामलों तेजी से गिरावट आई है, वहीं, राहत की बात यह भी है कि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या नए मामलों से ज्यादा दर्ज की गई है। इसके साथ ही आज दैनिक मौतों में भी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 1,73,790 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 3,617 लोगों की मौत भी हुई है। यह मामले 44 दिनों में सबसे कम हैं। पिछले 24 घंटों में 2,84,601 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 90.80 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 8.04 फीसदी है। मृत्यु दर 1.16 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से नीचे हो गया है। 28 मई को 20,80,048 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 33,05,66,703 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 20,89,02,445 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

महाराष्ट्र में शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,740 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 424 मरीजों ने दम तोड़ा है। इस दौरान 31,671 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1141 नए मामले सामने आए और 139 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 2799 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.59 फीसदी पर पहुंच गया है। इसके अलावा राजधानी में अभी कोरोना के 14581 एक्टिव केस हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली ने किसी प्रकार कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है। अब सरकार धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार से एक सप्ताह के लिए फैक्टरियां दोबारा खोली जा सकेंगी और निर्माण कार्यों की बहाली को मंजूरी दी जाएगी। इसी के अलावा देश के दूसरे कई राज्यों में भी अनलॉक (Unlock) की शुरुआत होने वाली है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य हैं। 1 जून से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अनलॉक की शुरुआत होगी। ज्यादातर राज्य धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

180362

1466990

10634

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

193

6630

113

अरुणाचल प्रदेश

3854

22352

111

असम

54664

340178

3168

बिहार

24810

672868

5004

चंडीगढ़

2758

56084

735

छत्तीसगढ़

46932

905361

12915

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

358

9845

4

दिल्ली

14851

1385158

23951

गोवा

15326

135560

2570

गुजरात 

43611

750015

9761

हरियाणा

25075

718959

8035

हिमाचल प्रदेश 

18495

165791

3056

जम्मू एंड कश्मीर 

41382

239254

3795

झारखंड

11783

318689

4945

कर्नाटक

372394

2146621

27806

केरल

238210

2224405

8257

लद्दाख

1606

16517

187

लक्षद्वीप

2109

5404

29

मध्य प्रदेश 

34322

733496

7891

महाराष्ट्र 

291848

5307874

93198

मणिपुर

7602

39480

761

मेघालय

8025

25266

544

मिजोरम

2981

8643

35

नागालैंड

4990

15882

343

ओडिशा

102165

635179

2651

पुडुचेरी

13896

86528

1476

पंजाब

44964

500651

14180

राजस्थान

62492

863175

8181

सिक्किम

3794

10597

243

तमिलनाडु

312386

1674539

22775

तेलांगना

37793

530025

3226

त्रिपुरा

6919

42468

498

उत्तराखंड

33994

285170

6261

उत्तर प्रदेश 

52244

1613841

20053

वेस्ट बंगाल

109806

1218516

15120

भारत में कुल मामले

2228724

25178011

322512


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।